बस्ती, मई 11 -- बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के पिपरपाती मुस्तहकम में वाहन की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। इसी गांव के शैलेन्द्र यादव का आरोप है कि गत 23 अप्रैल को वाहन की टक्कर की बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के आरोपी मृदुल यादव और गोरखपुर सहजनवां के भिटहा निवासी उमाकांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच एसआई उमेश सिंह को सौंपी गई है। -- यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से दो घायल, चार पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.