फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-आगरा हाईवे के बड़खल मोड़ फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करलिया है। पुलिस के मुताबिक, बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय मोनू सेक्टर-27 स्थित फैक्टरी में कार्यरत था। शुक्रवार देर शाम करीब 7:30 बजे वह विष्णु कॉलोनी निवासी रोशन और भोला के साथ बाइक पर सवार होकर फैक्टरी जा रहा था। जब वे बड़खल मोड़ फ्लाईओवर पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मोनू को सिर में ज्यादा चोट लग गई थी। इस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। राहगीरों ने इस हादसे के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.