साहिबगंज, मई 21 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मिछू टोला गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुरुवार को एक बालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नाजीर शेख के पुत्र रविउल शेख (6) अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक चार पहिया अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। परिजनों की मदद से इलाज के लिए उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर कुमार सौरव ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...