बोकारो, अप्रैल 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास थाना क्षेत्र में चंद्रा टॉकीज के पास मंगलवार देर रात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित पुराना बाजार निवासी गणेश मोदक के 21 वर्षीय पुत्र लालटु मोदक के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक किसी कंपनी में डिलेवरी का काम करता था। मंगलवार देर रात भी वो किसी ग्राहक को डिलेवरी पहुंचाकर स्कूटी से वापस अपने घर लौट रहा था, इस क्रम में जब वो चंद्रा टॉकीज के समीप से गुजर रहा था, तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी दुखद मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इधर पुलिस ने कार्रवाई के तौर पर बुधवार को घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने का काम शुरू किया है, ताकि दुर्घटना में प्रयुक्त वाहन को चिन्ह...