वाहन की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 12 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मणिकपुर बीएसएनएल एक्सचेंज के समीप एनएच-722 पर गुरुवार की रात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक सारण जिले के मढ़ौरा थाने के घुरना निवासी रामस्नेही प्रसाद का पुत्र विजय कुमार (35) था। वह सरैया बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में सेल्समैन का काम करता था। बताया जाता है कि विजय कुमार काम समाप्त करने के बाद मणिकपुर में भोजन कर पैदल सरैया बाजार की ओर लौट रहा था। रातभर शव सड़क किनारे पड़ा रहा। शुक्रवार अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने शव देखकर सरैया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। यह भी पढ़ें- वाहन की चपेट में आने से सेल्समैन की मौत यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जौनपुर के ट्रक चालक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.