उन्नाव, मई 6 -- उन्नाव, संवाददाता। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर दस के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साधु की मौत हो गई। आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान कर परिजनों को अवगत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बिहार प्रांत जिला मुज्जफरपुर थाना कटरा के शिवदासपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय सीताराम दास पुत्र बद्री दास को सोमवार रात सोहरामऊ थाना क्षेत्र के गुमटी नम्बर 10 के पास स्थित पेट्रोल पंप से निकलने वाली सर्विस रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध की मौत पुलिस ने शव की शिनाख्त उसके पास से मिले आधार कार्ड से की और परिजनों को सूचना दी। मृतक सीताराम दास के भतीजे विकास कुमार ने बताया कि चाचा करीब 10 साल पहल...