वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
गुमला, जून 1 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा थाना क्षेत्र के रायकेरा टोलंगाटोली निवासी एतवारी भेंगरा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने ससुराल से तोरपा प्रखंड के उयुर गांव स्थित मायके जा रही थीं। इसी दौरान दियांकेल के समीप एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।सोमवार को पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार ससुराल रायकेरा टोलंगाटोली में किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एतवारी भेंगरा का विवाह स्थानीय परंपरा ढुकू प्रथा के तहत हुआ था। करीब चार वर्ष पूर्व उनके पति का निधन हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.