छपरा, मई 9 -- तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के छपिया विंदटोली गांव में शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तरैया-मशरक एसएच-73 मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवजी प्रसाद के 31 वर्षीय पुत्र बलिराम कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बलिराम शौच के लिए सड़क किनारे जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। यह भी पढ़ें- चांद की सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी हुई घायल बताया जाता है कि बलिराम छह भाइयों में सबसे बड़े थे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू देवी, तीन पुत्रियां औ...