मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरौनी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर सरमस्तपुर गांव के पास शनिवार शाम वाहन के चपेट में आने से घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका सकरा के केशोपुर निवासी मोजिबुर्ररहमान की पत्नी सविना खातून (65) थी। मुखिया दिनेश पुष्पम ने बताया कि मृतका सकरा बाजार से घर लौट रही थी। सड़क पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सकरा पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...