मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के एसएच-86 पर सोमवार की रात नवादा गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सरैया थाने के बहिलवारा रूपनाथ माली टोला निवासी जय सहनी के पुत्र मोहन सहनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल बैद्यनाथ सहनी के पुत्र मिथिलेश सहनी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बाइक की डिक्की से मिले कागजात के आधार पर जैतपुर थाना प्रभारी रजनीकांत पटेल की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मिथिलेश सहनी ग्रामीण मोहन सहनी के साथ बाइक से कथैया थाना क्षेत्र के हरदी गांव स्थित बहन के घर गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.