मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के चमरूआ में शनिवार को एनएच-722 पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दारोगा घायल हो गए। दारोगा मिथिलेश कुमार गुप्ता सरैया थाना में पदस्थापित हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। मुंशी प्रीतम कुमार ने बताया कि दारोगा बाइक से मुजफ्फरपुर कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। पुलिस ने बताया कि वाहन की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...