वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चिकित्सक की मौत
सासाराम, अप्रैल 19 -- करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ पर सहुआर गांव के समीप शनिवार देर शाम निजी अस्पताल के चिकित्सक सेमरी निवासी डॉ. पप्पू खान को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जख्मी हालत में ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पुलिस पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.