जौनपुर, अप्रैल 20 -- जौनपुर, संवाददाता। रामपुर थाना क्षेत्र के तेलियरी जमालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय आकाश दुबे की रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह डी फार्मा का छात्र था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। आकाश दुबे जिला अस्पताल में भर्ती अपनी दादी को खाना देकर बुलेट से घर लौट रहे थे। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र में मछलीशहर जाने वाले हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क किनारे पड़े रहे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से गुजर रहे हेमराज नाम के व्यक्ति की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने आकाश को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में भर्ती उनकी दादी और मां इमरजेंसी वार्ड पहुंचीं। बेटे की मौत की खबर सुनते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.