अररिया, फरवरी 28 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-सरसी एनएच 327 ई पर इंद्रपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक छह साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतका राजकुमारी रानीगंज प्रखंड स्थित मझुवा पश्चिम पंचायत के वार्ड चार निवासी बिजेन्द्र पासवान की बेटी थी। घटना के संबंध में मृतका के परिजनों ने बताया कि बच्ची राजकुमारी अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने बच्ची को जोरदार ठोकर मार दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। इधर घटना से गुस्साए परिजनों व स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। जाम की सूचना मिलने पर रानीगंज सीओ अमृत राज और रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद सड़क जाम...