बेगुसराय, अप्रैल 9 -- बीहट,निज संवाददाता। जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में दिनकर गोलंबर के समीप बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। जीरोमाइल ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। प्रभारी ओपी अध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि देर शाम संध्या गश्ती टीम ने एक अज्ञात अधेड़ को जीरोमाइल में रूंगटा पंप के समीप नेशनल हाईवे-31 पर मृत पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। सड़क दुर्घटना में वृद्ध जख्मी बीहट। जीरोमाइल ओपी क्षेत्र में संजय पेट्रोल पंप के नजदीक मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में अमीन बीहट निवासी 75 वर्षीय सत्यनारायण पाण्डेय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाइक से बीहट से हाजीपुर जाने के क्रम में वे अज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.