रांची, अप्रैल 27 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोकडेटांड में सोमवार सुबह करीब चार बजे ट्रक की चपेट में आने से पुरियो निवासी 22 वर्षीय अभिषेक भगत की मौत हो गई। वह शादी समारोह से लौटने के बाद गर्मी के कारण विक्रम ईंट भट्ठा के पास दोस्तों के साथ सो रहा था। बताया जाता है कि देर रात उसके साथी घर चले गए, जबकि अभिषेक वहीं सोया रह गया। इसी दौरान सुबह अंधेरे में मिट्टी उठाने आया ट्रक चालक वाहन बैक कर रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया और ट्रक का पिछला टायर सोए हुए अभिषेक पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीसरा जख्मी घटना के बाद स्थानीय लोग उसे रिम्स लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी रातू थाना को दी गई। इध...