वाहन की चपेट में आकर महिला की मौत
रांची, जून 8 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंबो सीआरपीएफ कैंप के समीप रिंग रोड पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला पैदल सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान किसी भारी वाहन ने उसे कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नगड़ी थाना के एसआई सत्येन्द्र चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतका की पहचान नगड़ी थाना क्षेत्र के गागी टोली निवासी 60 वर्षीय दुखनी लोहारिन के रूप में हुई है। वह पूर्व में मजदूरी का कार्य करती थीं। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.