जौनपुर, मई 22 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास पानी सप्लाई करने वाले वाहन की चपेट में आकर बुलट सवार युवक घायल हो गया। बुलट भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सरेमू गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को गुरुवार को तहरीर देकर बताया कि उनका भतीजा शुभम पुत्र जयप्रकाश यादव दो दिन पहले बुलट से जौनपुर से घर लौट रहा था। रामपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि पानी सप्लाई वाले वाहन से धक्का लगने से घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार को पानी सप्लाई वाहन के चालक संजय पाल निवासी रसूलपुर ओझैनिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल यह भी पढ़ें- स्कॉर्पियो क...