घाटशिला, मई 17 -- बहरागोड़ा। माटिहाना स्थित भाई-भाई होटल के समीप एनएच-49 पर शनिवार की दोपहर सड़क हादसा में साकरा पंचायत अंतर्गत गोंड़गी गांव निवासी बुजुर्ग बाना बारिक (75) अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई जब वे सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस और स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने पीआरएम मेडिकल कॉलेज बारीपदा रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...