वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की हुई मौत
एटा, अप्रैल 20 -- वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पत्नी, बेटा घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। फिरोजाबाद थाना एका के गांव नगला घुड़िया निवासी आशीष (32) पुत्र विजय सिंह रविवार को गांव कुसाड़ी में बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद सोमवार सुबह बाइक से गांव लौट रहे थे। शिकोहाबाद रोड स्थित गांव नगला घुडिया के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से लौट रहे युवक की अलीगढ़ मार्ग पर दुर्घटना में मौत, बच्ची समेत चार लोग घायल टक्कर लगने से आशीष गंभीर रुप से घायल हो गए। पत्नी अनीता, चार साल की बेटी कामिनी के भी चोट आई है। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.