भागलपुर, अप्रैल 2 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के शाहकुंड मार्ग पर बाईपास के समीप मंगलवार की देर रात एक बाइक वाहन के चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए भेजा। घायल बाइक चालक की पहचान नाथनगर के पुरानी सराय निवासी बुद्धि नाथ झा के 30 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई। जानकरी के अनुसार विशाल बाइक लेकर शाहकुंड की ओर से आ रहा था। इसी दौरान बाईपास क्रॉसिंग की तरफ से तेज रफ़्तार से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक चालक को धक्का मार दी और मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...