बिजनौर, मार्च 9 -- अफजलगढ़। अज्ञात वाहन की चपेट में आने बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर गांवड़ी निवासी प्रियांशु पुत्र जयप्रकाश तथा मंजीत पुत्र बृजेश ठाकुर पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। सोमवार को सुबह दोनों ड्यूटी के लिए बाइक से पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। हरिद्वार-सितारगंज नेशनल हाईवे स्थित माननगर कट के समीप पहुंचते ही किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सड़क पर गिर गई तथा हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों द्वारा एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से गम्भीरावस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर ...