समस्तीपुर, मार्च 22 -- ताजपुर, निसं। बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड में सादीपुर गांव के समीप शनिवार को एक बाइक सवार की मौत अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हो गई। घटना सुबह आठ बजे के करीब की बताई जाती है। मृतक बाइक सवार की पहचान पातेपुर (वैशाली) थाना क्षेत्र के महया मालपुर गांव निवासी मो. शहबीब के पुत्र मो. हदीश (51) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बाइक सवार ताजपुर की तरफ से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान घटनास्थल में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सिर फट जाने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बंगरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मृतक बाइक सवार के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...