एटा, मार्च 1 -- एटा/सकीट। बहन को छोड़कर लौट रहे बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। दूसरी तरफ कार वाहन की चपेट में आ गई। कारसवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीआई के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई है। जिला मैनपुरी थाना औंछा के गांव नगला दया निवासी विश्वेश्वर (22) पुत्र बलवीर सिंह शनिवार को बहन को छोड़ने रजकोट रिजोर आए थे। बहन को छोड़ने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव रजपुरा से कुछ आगे निकलते ही बाइकसवार युवक को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने युवक मृत घोषित कर दिया। यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.