वाहन की चपेट में आकर बच्चों सहित दंपत्ति घायल
बिजनौर, जून 11 -- वाहन की चपेट में आकर बच्चों सहित बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव कठेर निवासी दौलत सिंह पत्नी अलका तथा पुत्री प्रियांशी व पुत्र दीक्षित को लेकर बाइक द्वारा गांव शेरगढ़ से घर वापस जा रहा था। इस दौरान गांव सुआवाला के पास पहुंचते ही बाइक किसी बड़े वाहन की चपेट में आकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति सहित दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना स्थल पर एकत्र राहगीरों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- वाहन की चपेट में आकर बच्चों सहित दंपत्ति घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.