जौनपुर, जून 3 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी - लखनऊ राजमार्ग पर इजरी गांव के पास स्थित एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर 35 वर्षीय ट्रेल चालक की मौत हो गयी।घटना की सूचना पर पहुंची जलालपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेल चालक सोनू यादव पुत्र मनीष कुमार यादव निवासी भादुवा गुलामपुर थाना पीलुवा जनपद एटा ट्रेलर लेकर उक्त ढाबे पर पहुंचा। वह ट्रेलर से उतरकर लघुशंका के लिये जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के वाहन स्वामी को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...