वाहन की चपेट में आए मिर्जापुर के वृद्ध की मौत
भदोही, मार्च 11 -- ऊंज। थाना क्षेत्र के बिछिया चौराकला गांव के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। मृतक ग्राम लहंगपुर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर निवासी बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पीएम को भेज दी। मृतक एक ईंट भट़्टा पर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि मिर्जापुर जिला गांव लहंगपुर थाना लालगंज निवासी 61 वर्षीय जीतलाल आदिवासी एक ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। सुबह वह किसी काम से बिछिया चौराकला आया तो किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसा होते ही लोग स्थल पर पहुंच गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। मामला संज्ञान में आते ही एएसपी शुभम अग्रवाल, थानाध्यक्ष ऊंज भी स्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ किए। पुलिस ने शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.