वाहन की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत
संतकबीरनगर, अप्रैल 16 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गोरखपुर लखनऊ हाईवे के भुजैनी चौराहे पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर कांटे पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पहचान का प्रयास किया। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया, जहां पर मोर्चरी में रखा गया है। साथ ही महिला की पहचान कराने में पुलिस जुटी है। यह भी पढ़ें- तेज़ रफ़्तार डंपर ने महिला को रौंदा, टुकड़ों में बंटा शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.