देहरादून, अप्रैल 4 -- मसूरी,संवाददाता। स्प्रिंग बिल्ला क्षेत्र में पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस नेशव को कब्जे में लिया है।जानकारी के अनुसार शनिवार को एक पिकअप वाहन ढलान में खड़े होने के कारण अचानक पीछे की ओर खिसक गया। वाहन में उस समय कोई भी मौजूद नहीं था जिसके चलते पीछे खड़ा एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में असलम 47 पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी वर्धमान कॉलोनी, जावेद मस्जिद के पास सहारनपुर की मौत हो गई। असलम पेशे से कारपेंटर था। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.