देवरिया, मई 9 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। गाड़ी साइड करने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीट दिया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरईपुर राव निवासी राजेन्द्र निषाद 5 मई की शाम करीब 6.30 बजे गाड़ी साईड करने की वात को लेकर मुहल्ले के गौतम निषाद व नगूं निषाद ने मिल कर उनके लड़के अच्छेलाल निषाद को घोठा की जमीन पर जाकर भ‌द्दी- भद्दी गाली देते हुए लात घुंसो व बेल्ट से बुरी तरह से मारने पीटने लगे। बीच बचाव में गया तो उपरोक्त लोग उन्हें भी मारने पीटने लगे। यह भी पढ़ें- बाइक गिरने पर मामूली विवाद में मारपीट पुलिस ने छानबीन के बाद राजेंद्र की तरह पर उपरोक्त दोनों लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...