वाहन का इंतजार कर रहे मां-बेटे को डंपर ने रौंदा, मौत
एटा, जून 22 -- वाहन का इंतजार कर मां-बेटे को डंपर ने रौंद दिया। टक्कर लगने से दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर मां के साथ सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक घंटे तक जाम लगा दिया। जानकारी पर पहुंचे प्रभारी एसओ ने समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम को खुलवाया। थाना रिजोर के गांव नगला बरी निवासी श्याम (24) पुत्र मुरारी की पत्नी गर्भवती है। रविवार रात करीब एक बजे पत्नी के प्रसव पीड़ा हुई। अस्पताल जाने के लिए वाहन को रोकने के लिए सड़क किनारे आकर खड़े हो गए। श्याम के साथ मां यशोदा (45) पत्नी मुरारी भी खड़ी थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.