वाहन का इंतजार कर रहे बहन भाई को कार ने मारी टक्कर
बुलंदशहर, मई 28 -- थाना क्षेत्र के गांव चोला निवासी फकीरचंद ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 21 अप्रैल की शाम को उसका पुत्र हिमांशु व पुत्री मंशु पड़ोसी गांव रूपवास पंचगाई से दवा लेकर लौट रहे थे। शिव मंदिर के पास वाहन का इंतजार करने लगे। तभी खुर्जा की तरफ से आ रही कार के चालक ने तेजगति व लापरवाही से दोनों को सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार नंबर व अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.