गाज़ियाबाद, जून 7 -- राज कंपाउंड के पास 27 मई को हुआ था हादसा मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। वेव सिटी थानाक्षेत्र में अचानक वाहन के गेट खोलने से टकराकर घायल हुए बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल युवक कई दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझा, लेकिन दो जून को उसने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने छह जून को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण छपरौला, गौतमबुद्धनगर के राज एनक्लेव निवासी पंकज शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई पवन कुमार 27 मई की शाम बाइक से नोएडा से अपने घर छपरौला लौट रहे थे। शाम करीब सवा सात बजे जब वह जीटी रोड पर लाल कुआं स्थित राज कंपाउंड के पास पहुंचे तो सड़क किनारे एक वाहन खड़ा था। आरोप है कि वाहन चालक ने बिना किसी संकेत और इंडिकेटर के अचान...