नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। वाहन कलपुर्जा उद्योग के निकाय एक्मा ने मंगलवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को एक सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि यह समझौता अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा। भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की सराहना की। निकाय ने कहा कि यह समझौता दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है। एक्मा के अध्यक्ष विक्रमपति सिंघानिया ने बयान में कहा, ''जवाबी शुल्क को घटाकर 18 प्रतिशत करने का प्रस्ताव एक सकारात्मक कदम है, जो अमेरिकी बाजार में भारतीय वाहन कलपुर्जों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाएगा।''
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.