हजारीबाग, जनवरी 4 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के जीटी रोड पंचमाधव के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन चालक को किसी तरह की कोई छति नहीं हुई। टाटा मैजिक में यूरिया लदा था। वाहन चालक डोमचांच से यूरिया लेकर अटका बगोदर जा रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित वाहन से बाहर निकाला। कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.