बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सड़कों पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर रहा है, जो सार्वजनिक मार्गों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर स्टंट कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। आरटीओ अधिकारियों के अनुसार शहर और प्रमुख मार्गों पर युवाओं द्वारा बाइक व अन्य वाहनों से स्टंट करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे देखते हुए विशेष निगरानी अभियान शुरू किया गया है। सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया वीडियो और ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ऐसे चालकों को चिह्नित किया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) को निलंबित किया जाएगा। वहीं, बिना डीएल के वाहन चलाते हुए स्टंट करते पाए जाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.