वाहनों से न उड़े धूल, रात में मिट्टी खनन पर लगाए रोक
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने ओवरलोड वाहनों के साथ ही रात में होने वाली मिट्टी खनन पर नाराजगी जाहिर करते हुए इस पर सख्ती से वीराम लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं एसपी अभिमन्यू मांगलिक ने सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मिट्टी का खनन किसी भी दशा में रात में न हो सके, साथ ही खनन वाले स्थान पर वैध अनुमति, क्षेत्र की सीमा आदि का बोर्ड लगाया जाए। पट्टाधारकों को हिदायत देते हुए कहा कि आबादी वाले मार्गो में पानी का छिड़काव कराया जाए जिससे धूल न उड़े साथ ही ओवरलोड वाहनों का संचालन न कराया जाए। कहा कि जिला खनिज न्यास निधि की बकाया राशि का जल्द भुगतान किया जाए। टास्क फोर्स को निर्देशित किया कि ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करने के साथ ही कंट्रोल रूम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.