मेरठ, अप्रैल 12 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रैक और कैंटर से तेल चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि छह अप्रैल की रात दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव डाबका के निकट कैंटर से चोरों ने ढाई सौ लीटर तेल चोरी कर लिया गया था। जांच के दौरान काशी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक आई 20 कार संदिग्ध नजर आई। पड़ताल के दौरान थाना पुलिस ने रविवार को गांव लाला मोहम्मदपुर में घूमती हुई वह आई 20 कार को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम महताब पुत्र कयामुद्दीन निवासी ग्राम निडौरी थाना मसूरी गाजियाबाद बताया। टीम ने कार की डिग्गी की तलाशी तो एक बड़ा कैन मिला, जिसके अंदर करीब 50 लीटर डीजल भरा हुआ था और डिग्गी के अंदर तेल निकालने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.