देवघर, अप्रैल 27 -- नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने मालवाहक वाहनों से लिए जाने वाले टोल टैक्स को बोर्ड के माध्यम से दर प्रदर्शित करने का आदेश टोल टैक्स बंदोबस्त प्राप्तकर्ता को दिया है। नगर परिषद के एकरारनामा के अनुसार मालवाहक ट्रक से प्रतिदिन 150 रुपया, ट्रेकर से 80 रुपया और छोटी गाड़ी से 50 रुपया प्रतिदिन वसूल की जानी है। प्रत्येक वसूली वाले स्थान पर दोनों दिशाओं में बोर्ड पर दर प्रदर्शित करना है। कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू ने टोल बंदोबस्त प्राप्तकर्ता को दो दिनों के अंदर दर बोर्ड प्रदर्शित करने का आदेश दिया है। बताते चलें कि नगर परिषद उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने पथरचपटी रोड में टोल टैक्स वसूली के दौरान नगर परिषद बोर्ड से निर्धारित दर से अधिक राशि वाहन संचालकों से वसूलने की शिकायत को गंभीरता से लिया था। शिकायत...