सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- शिवहर। शिवहर फायर स्टेशन साधन हीनता से जूझ रहा है। फायर ब्रिगेड वाहन एवं कर्मियों की कमी है। फायर स्टेशन को राज्य मुख्यालय द्वारा चार छोटी गाड़ियां उपलब्ध कराया गया है। वही एक बड़ी गाड़ी पहले से उपलब्ध है। जो बहुत पुराना और जर्जर अवस्था में है। प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि राज्य मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए चार छोटी गाड़ियों को जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय स्तर पर अगलगी की घटना को रोकथाम करने एवं आग पर शीघ्र काबू पाने के लिए रखा गया है। जिसमें पिपराही, तरियानी, हिरम्मा और श्यामपुर भटहा थाने में एक-एक छोटी गाड़ी को रखा गया है। वहीं जिला मुख्यालय स्थित फायर स्टेशन में वाहनों की कमी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शिवहर फायर स्टेशन में एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी की बहुत आवश्यकता है। क्यो...