बलिया, अप्रैल 5 -- बांसडीह। क्षेत्र के छोटकी सेरिया निवासी अशोक सिंह ने गांव के अक्षय सिंह, अजीत, राजेश, अवधेश, भारत भूषण, मजिंद्र और सत्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घर से करीब सौ मीटर दूर डेरा पर ट्रैक्टर, बाइक आदि वाहन खड़े थे। इसी बीच पहुंचे आरोपियों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.