चाईबासा, जून 18 -- चाईबासा, संवाददाता। स्कूलों में मध्यान भोजन की आपूर्ति करने वाली चाईबासा स्थित अन्ना अमृता फाउंडेशन द्वारा संचालित सेंट्रल किचन का बुधवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। उपायुक्त ने भोजन परिवहन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि भोजन वितरण में प्रयुक्त सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकर अनिवार्य रूप से लगाया जाए, जिससे वाहनों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सके तथा निर्धारित समय पर विद्यालयों तक भोजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सेंट्रल किचन में भोजन तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, भंडारण प्रणाली तथा विद्यालयों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था का जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में अन्ना अमृता फाउंडेशन के माध्यम से जिले क...