धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। वाहनों में गैर कानूनी अल्टरेशन (संरचनात्मक परिवर्तन) कराया तो भारी जुर्माना लगेगा। ट्रैफिक पुलिस एक फरवरी से ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने जा रही है। अल्टरेशन या मोडिफिकेशन वाले वाहनों के खिलाफ पूरे जिले में अभियान चलेगा। कार में स्पॉट लाइट व बाइक में बुलेट साइलेंशर का चलन : शौक और अलग दिखने की चाह में लोग अपने वाहनों को मोडिफाइ करा लेते हैं। अपने शहर में अमूमन कारों में स्पॉट लाइट तो बाइक में बुलेट साइलेंशर लगाने का चलन युवाओं में हैं। नई कार और नई बाइक के बॉडी स्थानीय गैराज में खुलवाकर मोडिफाइड करा रहे हैं जो कि गैरकानूनी है। कारों में ब्लैक फिल्म तो आम बात है टायर में भी धड़ल्ले से मोडिफिकेशन किया जा रहा है। शहर में कई जगह मोडिफिकेशन के नाम से अलग दुकान ही चल रही है। जिसे देखने वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.