बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्कूली वाहनों की दुर्घटना का एक बड़ा कारण वाहनों की फिटनेस का न होना अथवा गलत फिटनेस का होना पाया जाता है। इस संबंध में शासन स्तर पर निर्णय लिया गया है कि पहली अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों के फिटनेस एवं पूर्व में दी गई फिटनेस के सत्यापन के संबंध में विशेष अभियान चलाया जाएगा। सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में शामिल विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया कि अपने विद्यालय में संचालित समस्त स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट को अद्यतन कराने के बाद ही वाहन का संचालन बच्चों को लाने-ले जाने के लिए कराएं। 15 साल पूर्ण कर चुके स्कूली वाहनों को परिवहन कार्यालय में अपने समस्त प्रपत्रों के साथ प्रस्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.