नोएडा, अप्रैल 20 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 13 अप्रैल को हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित विपुल मोटर्स के बाहर कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। कंपनी प्रबंधन ने इस मामले में सेक्टर-63 थाने में केस दर्ज कराया है। प्रबंधन ने पुलिस को घटना से जुड़े वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं। प्रदीप दीक्षित ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-63 के जे ब्लॉक में विपुल मोटर्स की वर्कशाप है। वह वहां के प्रबंधक हैं। कुछ लोगों ने 13 अप्रैल को हिंसा के दौरान वर्कशाप पर पत्थरबाजी की। इसी बीच कुछ लोग वर्कशाप में अंदर कूद गए। उन्होंने अंदर मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट की। गार्ड के रोकने पर जान से मारने का प्रयास किया। वहां से भागने के दौरान लोगों ने गार्ड रूम में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर वर्कशाप के बाहर खड़ी छह कार...