अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। एसएसजे के छात्रसंघ उपाध्यक्ष भूपेश सिंह गैड़ा के नेतृत्व में छात्रों ने एसएसपी से मुलाकात की। कहा कि एनटीडी तिराहे से एलआर शाह रोड पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर सुबह व दोपहर के समय चौपहिया वाहनों की आवाजाही बंद की गई है, लेकिन अब शासन ने स्कूलों का समय बदलकर सुबह आठ बजे कर दिया है, लेकिन वाहनों पर प्रतिबंध का समय अब भी पुराना ही है। उन्होंने सुबह सात से आठ व दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक चौपहिया वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। यहां युवम वोहरा, विशाल कनवाल, विजय देवड़ी, सागर जड़ौत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.