नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। वाहनों को स्क्रैप करने वाली सभी एजेंसियों की निगरानी होगी। प्रदूषण नियंत्रण समिति ने वाहनों को स्क्रैप करने वाली सभी एजेंसियों का पंजीकरण सीपीसीबी के पोर्टल पर करने को कहा है। इसके लिए सभी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और समितियों को निर्देश जारी किए गए हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में प्रदूषण के उत्सर्जन में वाहनों की एक बड़ी भूमिका है। इसमें भी पुराने वाहनों से होने वाला उत्सर्जन सामान्य की तुलना में अधिक होता है। इसके चलते पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए पूरा एक तंत्र तैयार किया गया है। दरअसल, वाहनों को सही तरीके से स्क्रैप नहीं किए जाने पर प्रदूषण उत्सर्जन के साथ-साथ पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए सीपीसीबी ने सभी राज्यों में इस तरह की रजिस्टर्ड व्हीकल स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.