सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद सिंगरौली विद्युत गृह विस्तार के निर्माणाधीन कार्य को लेकर दौड़ रहे वाहने से जीआईसी स्कूल के आसपास भारी धूल प्रदूषण के खिलाफ रहवासियों ने शनिवार को निजी कंपनी के वाहनों को रोक कर जमकर आक्रोश जताया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनटीपीसी आवासीय परिसर मेंअंधाधुध मिलर, टैंकर, हाइवा आदि वाहन दौड़ रहे है जिससे भारी वायु प्रदूषण फैल रहा है । पेटी ठेकेदार जर्जर सड़क का इस्तेमाल कर रहे है जिससे अधिक धूल फैल रही है। सड़क पर पानी का छिड़काव या मिट्टी साफ नही करवाई जा रही है इससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। स्कूल के अवकाश व खुलने के समय वाहनों की तेज रफ्तार से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। बाद में कंपनी प्रबन्धन ने नियमित छिड़काव का आश्वासन दिया तब जाकर लोगों ने वाहन को जाने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.