नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 स्थित प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों के वाहनों को पंक्चर कर रहे युवक को रोकना दो युवकों को भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर कंपनीकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला हाथरस के नगला महारी निवासी शिव कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि जिला बुलंदशहर के पचौता गांव निवासी भाई पंकज यादव और अंकित यादव सेक्टर-63 के डी ब्लॉक स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पंकज और अंकित 24 फरवरी की दोपहर करीब एक बजे डी ब्लॉक स्थित एक पार्क के पास पार्किंग में खड़ी कंपनी के कर्मचारियों की बाइक को चेक करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि शिवम राजपूत नाम का युवक सभी वाहनों के टायर पंक्चर कर रहा था। पंकज और अंकित ने आरोपी को रोका तो वह नहीं माना। कुछ देर बाद शिवम अ...