लखीसराय, अप्रैल 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को पुलिस एसपी प्रेरणा कुमार ने वाहन परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं शाखाओं के पुलिस वाहन निर्धारित अनुशासन के तहत परेड में शामिल हुये। पुलिस की गतिशीलता और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परेड का आयोजन किया गया। एसपी ने कहा कि अपराधियों पर लगाम कसने के लिए केवल पुलिस बल का मुस्तैद होना काफी नहीं है बल्कि उनके संसाधनों का भी दुरुस्त भी होना जरुरी है। निरीक्षण के दौरान एसपी ने एक-एक कर सभी थानों और पुलिस मुख्यालय से आए वाहनों की गहन जांच की। उन्होंने केवल बाहरी सफाई ही नहीं बल्कि वाहनों के तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने वाहनों की लॉग बुक को बारीकी से देखा इसके साथ ही सभी वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.